मनोरंजन

अनिल कपूर ने पूरी की अपनी नई फिल्म की डबिंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके यहां करवा चौथ के मौके पर एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें कई सितारे शामिल हुए। अब उन्होंने सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘सूबेदार’ की डबिंग पूरी की है। निर्देशक त्रिवेणी ने फिल्म की एक बिहाइंड द सीन पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। इस तस्वीर में अनिल कपूर और उनके सह-कलाकार सौरभ शुक्ला नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अनिल कपूर और सौरभ शुक्ला की इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है ‘फिल्म स्कूल’। एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘यह तो पूरी यूनिवर्सिटी हैं।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘उफ्फ’। कई दूसरे यूजर्स ने पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।

फिल्म ‘सूबेदार’ के बारे में

भारत के राज्य मध्य प्रदेश में स्थापित यह फिल्म अर्जुन सिंह की कहानी है जो एक पूर्व सैनिक हैं। वह अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से परेशान हैं। उनका अतीत काफी परेशानियों से भरा रहा है। उनकी बेटी से भी उनकी नहीं बनती है।

अनिल कपूर ने सभी का शुक्रिया अदा किया

इस साल की शुरुआत में अनिल कपूर ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने का एलान किया था। उन्होंने कलाकारों और क्रू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पर्दे के पीछे का एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था ‘हमने कर दिखाया! सूबेदार हर एक कलाकार और क्रू के जुनून का प्रमाण है। आपके समर्पण और कड़ी मेहनत ने इस फिल्म को जीवंत कर दिया। मैं आपका आभारी हूं। मैं लोगों को इसे दिखाने के लिए उत्सुक हूं। सभी को दिल की गहराई से धन्यवाद।’

सूबेदार 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अनिल कपूर का काम

अनिल कपूर हाल ही में एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आए थे। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button