पर्यटन

हरतालिका तीज के मौके पर भोलेनाथ के इन मंदिरों के करें दर्शन

हर वर्ष भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दिन सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ अविवाहित लड़कियों के लिए भी काफी खास होता है। जहां एक तरफ सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा करती हैं, तो वहीं अविवाहित लड़कियां भोलेनाथ जैसा वर पाने के लिए इस दिन पूजा करती हैं।

इस दिन लोग न सिर्फ हरतालिका तीज का उपवास करती हैं वो मिट्टी के गौरी शंकर बनाकर उसे चौक पर स्थापित करते हैं। जो लोग ऐसा नहीं करते वो मंदिर जाकर भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जहां जाने का प्लान हरतालिका तीज के मौके पर कर सकते हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

ये मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। ऐसे में आप हरतालिका तीज के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का प्लान बनाएं। यहां जाकर आपको काफी शांति मिलेगी। आप भोलेनाथ के दर्शन से पहले गंगा स्नान भी कर सकते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन (मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भी एक ज्योतिर्लिंग है। ऐसे में आप हरतालिका तीज के मौके पर उज्जैन जाने का प्लान बना सकते हैं। इस दिन आप भस्म आरती में भी शामिल होकर भी भोलेनाथ का आर्शीवाद पा सकते हैं।
त्रयंबकेश्वर मंदिर, नासिक (महाराष्ट्र)

यदि आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो इस हरतालिका तीज के मौके पर त्रयंबकेश्वर मंदिर जाकर दर्शन करें। ये मंदिर भी 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल है। तीज व्रती महिलाएं यहां शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करती हैं। तो ऐसे में आप भी वहां जा सकते हैं।

बैद्यनाथ धाम, देवघर (झारखंड)

अगर आप झारखंड या उसके आस-पास कहीं रहते हैं तो 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बैद्यनाथ धाम जने का प्लान बनाएं। इस मंदिर की भी काफी मान्यता है, इसलिए तीज के दिन यहां महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ होती है।

सोमनाथ मंदिर, गुजरात

यदि आप गुजरात में रहते हैं तो सोमनाथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं। वेरावल के प्रभास पाटन में स्थित ये मंदिर सबसे पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है। समुद्र किनारे स्थित यह मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button