मनोरंजन

सूनी रही Shefali Jariwala के मुंह बोले भाई हिंदुस्तानी भाऊ की कलाई

सिनेमा जगत में भी रक्षा बंधन के पार्वन पर्व की धूम देखने को मिली है। तमाम फिल्मी सितारों ने अपने-अपने भाई-बहन के साथ मिलकर इस त्योहार को सेलिब्रेट किया है। लेकिन कुछ ऐसे भी रहे, जिनकी कलाई इस राखी पर सूनी रही। दिवंगत टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ को अपना मुंह बोला भाई मानती थीं।

ऐसे में अब उनकी मौत के बाद इस बार भाऊ का रक्षा बंधन फीका रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसके अलावा कांटा लगा गर्ल के पति पराग त्यागी की अपनी पत्नी की तरफ से एक खास शख्स को राखी बांधी है।

सूनी रही हिंदुस्तानी भाऊ की कलाई
बिग बॉस सीजन 13 में शेफाली जरीवाला और हिंदुस्तानी भाऊ ने एक साथ हिस्सा लिया था। सलमान खान के इस रियलिटी शो से ही इनके बीच भाई-बहन का रिश्ता पनप गया। हर साल शेफाली हिंदुस्तानी भाऊ की कलाई पर राखी बांधकर रक्षा बंधन मनाती थीं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, क्योंकि बीते 27 जून को हुई कांटा लगा गर्ल की मौत के बाद से सब कुछ बदल गया है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने राखी के खास दिन पर इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, जिसमें शेफाली उनके साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- रक्षा बंधन की शुभकामनाएं बेटा, आज मैंने खुद तेरे नाम की राखी को बांध लिया। मिस यू।

हिंदुस्तानी भाऊ के इस इमोशनल पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में मिस यू शेफाली लिखककर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बताया जाता है कि 42 साल की उम्र में फास्टिंग के बाद एंटी एजिंग ट्रीटेमेंट की दवाइयों के चलते हुए साइड इफेक्ट्स के चलते हुई थी। इसके बाद हिंदुस्तानी भाऊ सहित शेफाली के तमाम फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पराग त्यागी ने किसे बांधी राखी
रक्षा बंधन के खास मौके पर शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पराग अपनी पत्नी के जगह खुद पेट को राखी बांधते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को देखकर आपका भी दिल पिघल जाएगा। कुल मिलाकर कहा जाए तो शेफाली जरीवाला के आस्मिक निधन से हर किसी को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button