देश-विदेश

जनजातीय आपूर्तिकर्ताओं/दस्तकारों से ट्राइफेड की कुल खरीद में वर्ष 2016-17 के मुकाबले 2017-18 के दौरान 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली: ट्राइफेड ने वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान 5.95 करोड़ रुपये के मुकाबले वर्ष 2017-18 के दौरान पैनल में शामिल जनजातीय आपूर्तिकर्ताओं/दस्तकारों से 15.86 करोड़ रुपये (औपबंधिक) की खरीददारी की। यह वर्ष 2016-17 के मुकाबले 2017-18 के दौरान 166 प्रतिशत की सराहनीय बढ़ोतरी है।

खरीद में बढ़ोत्तरी से जनजातियों दस्तकारों के लाभ में निम्नलिखित संदर्भ में वृद्धि हुई।

  • 712 आपूर्तिकर्ताओं के लिए रोजगार सृजन के अवसर बढ़े जिससे वर्ष 2017-18 के दौरान 70 हजार जनजातीय परिवारों को आजीविका के अवसर मिले जबकि वर्ष 2016-17 को दौरान 585 आपूर्तिकर्ताओं से 57,500 जनजातीय परिवारों को आजीविका के अवसर मिले थे।
  • पिछले एक साल में जनजातीय आपूर्तिकर्ताओं से खरीदे गये स्टॉक के मूल्य में 166 प्रतिशत की वृद्धि।

वर्ष 2017-18 के दौरान ट्राइफेड ने 21 करोड़ रुपये के बिक्री लक्ष्य और 12.25 करोड़ रुपये के खरीद लक्ष्य को हासिल करने के लिए खुदरा विपणन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए एक विशाल अभियान चलाया। इसके लिए कई नये उपाय किये गये जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2016-17 में 11.37 करोड़ रुपये की बिक्री के मुकाबले वर्ष 2017-18 के दौरान 20.08 करोड़ (औपबंधिक) रूपये की बिक्री हुई जो 77 प्रतिशत की वृद्धि है और यह ट्राइफेड के इतिहास में रिकॉर्ड बिक्री है।

केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल उराम ने ट्राइफेड की रिकॉर्ड बिक्री के लिए ट्राइफेड और ट्राइब्स इंडिया के अथक प्रयासों की सराहना की। जनजातीय कार्यमंत्रालय में सचिव सुश्री लीना नायर ने कहा कि यह जनजातीय लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का बेहतर तरीका है। ट्राइफेड अब अगले वित्त वर्ष के लिए बिक्री और बढ़ाने के विविध उपायों पर काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button