देश-विदेश

पर्यावरण संरक्षण मोर्चा ने चलाया “वन मैन वन ट्री” अभियान

नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण मोर्चा ने अपने 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में एक विशेष अभियान “वन मैन वन ट्री” की शुरूआत की है। इसके तहत चार राज्य दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में 20 लाख पौधे लगाने का लक्ष्‍य रखा है साथ ही प्रोत्साहन कार्यक्रम के जरिए पौधों को संरक्षित रखना भी पर्यावरण संरक्षण मोर्चा का लक्ष्य है।

विश्‍व पर्यावरण दिवस के मौके पर पर्यावरण संरक्षण मोर्चा ने प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पुष्पेन्द्र भूटानी ने कहा कि आज के उपभोक्तावाद वाले दौर में मनुष्य यह भूल गया कि जिस प्रकृति का दोहन वह दोनों हाथों से कर रहा है, एक दिन यही उनके विनाश का कारण बनेगा। उन्‍होंने कहा कि हमारा मकसद सिर्फ देश को साफ़-सुथरा ही नहीं बनाना है बल्कि प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए एक अलख जगाना है। इसके माध्यम से आम लोगों, संस्थानों और कंपनियों को जागरूक कैसे किया जाए, बारिश के दिनों में पौधा रोपण कैसे किया जाए, इसके लिए एक संरक्षक की भी नियुक्‍त जरूरी है ताकि पौधे की सार-संभाल कर एक वृक्ष बना सके। प्रति व्यक्ति द्वारा वर्ष भर तक यदि पौधों को सुरक्षा व संरक्षण देकर बड़ा किया जाता है तो पर्यावरण संरक्षण मोर्चा उस व्यक्ति को विशेष पुरस्कार से भी सम्‍मानित करेगा।

पर्यावरण संरक्षण मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पुष्पेन्द्र भूटानी ने कहा कि योजना का मूल्य उद्देश्य पौधे लगाना नहीं अपितु पौधे को एक वृक्ष के रूप में तैयार करना है ताकि, हम अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण कि सौगात दे सकें। पर्यावरण संरक्षण मोर्चा पिछले 20 वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, पौधा रोपण, वन्य जीव संरक्षण, प्रदूषण निवारण के क्षेत्र में जल, जंगल, जमीन, कि सुरक्षा व संरक्षण के प्रति वचनबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button