उत्तर प्रदेश

महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: रीता बहुगुणा जोशी

लखनऊ: प्रदेश की महिला एवं परिवार कल्याण, मातृ शिशु कल्याण, पर्यटन मन्ंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के सराहनीय प्रयास हो रहे हैं। प्रदेश में महिला कल्याण मंत्री के तौर पर अपने प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए आर्थिक, सामाजिक और राष्ट्रीय सशक्तिकरण को साकार कर उन्हें सम्पूर्ण सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना उनका प्राथमिक लक्ष्य है और उनकी कामना है कि यह शताब्दी इसके लिए समर्पित हो।
प्रो0 जोशी अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज अपना संदेश दे रहीं थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार ने महिलाओं के लिए निःशुल्क 181 हेल्पलाइन सेवाओं का विस्तार किया तथा बच्चों के लिए 1098 निःशुल्क हेल्पलाइन सेवा दी है। अपने समाज और प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में इन निःशुल्क सेवाओं का उपयोग कर प्रदेश के नागरिक अपना योगदान अवश्य दें। उन्होंने कहा नागरिकों का निःशुल्क योगदान प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुमूल्य योगदान है।
प्रो0 जोशी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार न केवल महिलाआंे की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है अपितु महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने, निराश्रित महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और उन्हें सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button