उत्तराखंड

राज्यपाल और सीएम ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

देहरादून : राज्यपाल डॉ. केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दीपावली, गोवर्द्धन पूजा और भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं।

दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में राज्यपाल ने कहा कि दीपोत्सव के इस पर्व पर वे समाज के प्रत्येक नागरिक के जीवन में शांति, आनंद, समृद्धि एवं समरसता की कामना करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस पर्व पर फैले प्रकाश से अपने मन, मस्तिष्क और जीवन से राग-द्वेष, लोभ-क्रोध तथा अहंकार जैसी बुराइयों को मिटाने का संकल्प लेने का आह्वान भी किया है।

वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए लोगों से सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण पर्व मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गोवद्र्धन पूजन समाज एवं राष्ट्र की आर्थिक-सांस्कृतिकसंसाधनों के संरक्षण का प्रतीक भी है। यह पर्व भगवान कृष्ण के महान चरित्र का स्मरण कराता है।

उन्होंने भैयादूज के पावन पर्व पर भी सभी प्रदेशवासी विशेषकर महिलाओं को बधाई व शुभकामना दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने भी सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामना दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button