उत्तर प्रदेश

हर हाल में जरूरतमन्दों को कम्बल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए: मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ठण्ड के दौरान हुई बारिश को देखते हुए प्रदेश के सभी नगर निकायों और जिला प्रशासन को गरीबों और निराश्रितों के लिए संचालित रैन बसेरों की लगातार निगरानी करने और हर हाल में जरूरतमन्दों को कम्बल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को रात्रि भ्रमण कर रैन बसेरों का निरीक्षण करने तथा वहां सभी निर्धारित सुविधाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार अब तक जरूरतमन्दों के बीच पांच लाख से अधिक कम्बल वितरित कर चुकी है। सभी जनपदों में रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं। वर्तमान समय में 2500 से अधिक रैन बसेरे संचालित हैं। साथ ही, सामाजिक संगठनों से भी आह्वान किया गया है कि वह जरूरतमन्दों की मदद में आगे आएं।

Related Articles

Back to top button