जोस बटलर ने ODI में इंग्लैंड के लिए बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, बिना बल्लेबाजी किए ही जड़ दिया ‘दोहरा शतक’

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो उनसे पहले अब तक सिर्फ एक इंग्लिश खिलाड़ी कर पाया था। बटलर ने एक खास दोहरा शतक पूरा किया है और इतिहास रच दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया के खिलाफ शतक लगाया था।
पहले वनडे मैच में ही उन्होंने ऐसा कारनामा किया है, जो केविन पीटरसन, नासिर हुसैन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ जैसे दिग्गज नहीं कर सके। यही नहीं जो रूट जैसे खिलाड़ी भी अब तक ये खास कारनामा नहीं कर सके हैं। बटलर इंग्लैंड के वनडे इतिहास के मात्र दूसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 200 वनडे मैच खेले हैं। उनसे पहले सिर्फ एक खिलाड़ी ने इंग्लैंड के लिए 200 वनडे मैच खेले थे।
जोस बटलर ने लगाया खास दोहरा शतक
बटलर इंग्लैंड के लिए वनडे में 200 वनडे मैच खेलने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने ये कारनामा किया था। मॉर्गन ने इंग्लैंड के लिए 225 वनडे मैच खेले थे। उनके बाद बटलर अब दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 200 या फिर उससे अधिक वनडे मैच खेले हैं। इंग्लैंड के लिए ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं लेकिन बटलर मात्र दूसरे ही खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने 200 वनडे मैच खेले हैं।
पूर्व इंग्लिश कप्तान इयोन मॉर्गन ने 225 वनडे मैच में खेलते हुए 6957 रन बनाए थे। हालांकि, बटलर रनों के मामले में अभी उनसे काफी पीछे हैं।
इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी-
इयोन मॉर्गन – 225
जोस बटलर – 200*
पॉल कॉलिंगवुड – 197
जेम्स एंडरसन – 194
जो रूट – 190
बटलर का वनडे करियर
बटलर के वनडे करियर पर नजर डालें, तो उन्होंने टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक खेले गए 199 वनडे मैचों की 171 पारियों में 39.11 की औसत के साथ 5515 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 162 रन रहा है। वनडे के अलावा उन्होंने 167 टी20 और 57 टेस्ट मैच भी खेले हैं।
