दुबई एयरपोर्ट के पास ईरान ने किया ड्रोन से हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष कम होने की बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच की लड़ाई अब अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से दुबई एयरपोर्ट पर आग लग गई। जिसके कारण उड़ानें निलंबित करनी पड़ी।
दरअसल, सोमवार को ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से दुबई एयरपोर्ट पर फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन अटैक के बाद अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार दूर तक देखे गए।
पूरी तरह कंट्रोल में हालात
घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें पहुंची और आग को काबू में कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।
अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित
सुरक्षा के मद्देनजर दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यात्री और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की।
दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, ईरान द्वारा किए गए ड्रोन अटैक ने एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एक फ्यूल टैंक को प्रभावित किया, जिसके बाद सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए थे और आग पर काबू पाते ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
पहले भी UAE में हो चुके हैं ड्रोन हमले
गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE पहले भी ईरान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है। जिनका असर इसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे. एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं पर पड़ा है।


