फाल्गुन में कब और क्यों मनाया जाता है फुलेरा दूज का त्योहार

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, 19 फरवरी 2026 को फुलेरा दूज मनाई जाएगी। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। इस दिन शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किए जा सकते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, राधा रानी के उदास होने पर श्रीकृष्ण ने उन पर फूल बरसाए थे, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आई और तभी से यह पर्व फूलों की होली के रूप में मनाया जाता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फुलेरा दूज (Phulera Dooj 2026) का त्योहार मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है। इस खास अवसर पर मंदिरों में फूलों की होली खेली जाती है। इस दिन शुभ काम को करने के लिए पंचांग या शुभ मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर क्यों मनाया जाता है फुलेरा दूज का पर्व। अगर नहीं पता, तो आइए जानते हैं कि इसकी वजह के बारे में।
फुलेरा दूज 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Phulera Dooj 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह में 19 फरवरी (Kab Hai Phulera Dooj 2026) को फुलेरा दूज मनाई जाएगी।
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत- 18 फरवरी को दोपहर 04 बजकर 57 मिनट पर
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का समापन- 19 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 58 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त– 05 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक
अमृत काल – दोपहर 1 बजे 40 मिनट से 02 बजकर 34 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 24 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 28 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 12 मिनट से 06 बजकर 37 मिनट तक
फुलेरा दूज के पर्व को पूरे ब्रज में उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान श्रीकृष्ण कार्यों में व्यस्त होने की वजह से लंबे समय तक राधा रानी से मिलने नहीं जा सके, जिससे राधा रानी बहुत दुखी हो गईं। उनके दुख की वजह से मथुरा और वृंदावन के वन सूखने लगे। जब भगवान श्रीकृष्ण को इस बात का पता चला, तो श्रीराधा रानी से मिलने बरसाने पहुंचे।
तब श्रीराधा रानी जी को उदास देख प्रभु ने फूल तोड़कर उनपर फेंक दिया, जिससे श्रीराधा रानी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसके बाद कृष्ण और गोपियों ने फूल बरसाने शुरू कर दिए। तभी से इस दिन फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी पर फूल बरसाए जाते हैं।




