यूपी में ठंड ने पकड़ी रफ्तार पारा 10 डिग्री से नीचे

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अब तेजी से बढ़ने लगा है। सुबह-शाम और रात के समय गलन महसूस की जा रही है। सड़कों पर लोग गर्म कपड़ों की कई परतों में लिपटे नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोपहर में धूप खिलने से कुछ राहत जरूर मिल रही है। लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है। पारा तेजी से नीचे गिरने लगता है। और ठिठुरन बढ़ जाती है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के सहारे खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि शहरों में लोगों ने हीटर और रजाई-कंबल निकाल लिए हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर तापमान में यही गिरावट बनी रही तो प्रदेश में जल्द ही शीतलहर का दौर शुरू हो सकता है। राज्यभर में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क है। सुबह और रात के वक्त ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जबकि दोपहर में गुनगुनी धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल रही है। लोगों ने अब गर्म कपड़ों के साथ रजाई और कंबलों का भी इस्तेमाल शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने किसी तरह की बारिश या शीतलहर को लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, हल्की हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय व्यापक कोहरा का प्रकोप दिखने लगा है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 से 18 नवंबर तक यूपी का मौसम लगभग इसी तरह रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दोपहर में धूप खिली रहेगी। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।



