देश-विदेश

केन्या के पूर्व पीएम रैला ओडिंगा का भारत में निधन

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैलाओडिंगा का बुधवार को भारत यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। केरल के देवमाथा अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की, जहां उन्हें सुबह की सैर के दौरान बेहोश होने के बाद ले जाया गया था।अस्पताल की ओर से कहा गया है कि ओडिंगा को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें होश में लाने के सारे प्रयास विफल रहे।

केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा का बुधवार को भारत यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। केरल के देवमाथा अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की, जहां उन्हें सुबह की सैर के दौरान बेहोश होने के बाद ले जाया गया था।

अस्पताल की ओर से कहा गया है कि ओडिंगा को दिल का दौरा पड़ा और उन्हें होश में लाने के सारे प्रयास विफल रहे। वह किडनी सहित कई अन्य बीमारियों से पीडि़त थे। वह लगभग एक सप्ताह पहले आयुर्वेदिक केंद्र पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार, उन्हें शुक्रवार को केन्या लौटना था।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘प्रिय मित्र और केन्या के पूर्व प्रधानमंत्री रैला ओडिंगा के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह एक महान राजनेता और भारत के सच्चे मित्र थे।’

उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ओडिंगा से मिलने का अवसर मिला था। ओडिंगा को हमारी संस्कृति और प्राचीन ज्ञान के प्रति गहरा लगाव था। यह भावना भारत-केन्या संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों में झलकती थी।

उन्होंने कहा कि ओडिंगा भारतीय पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद के प्रशंसक थे। उन्होंने अपनी बेटी के स्वास्थ्य में इसके सकारात्मक प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से देखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button