उत्तर प्रदेश

लखनऊ: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह अमूल्य स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस, अतुलनीय संघर्ष और अनन्य बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि परम कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है, जिसे पूर्ण निष्ठा, समर्पण तथा ईमानदारी के साथ निभाना हमारा राष्ट्रीय दायित्व है।

सीएम योगी ने कहा कि देश की स्वाधीनता के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण करना हमारा कर्तव्य है।

यह हमें राष्ट्र के निर्माण के संकल्प के साथ जोड़ता है। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश सरकार के तमाम मंत्रियों ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button