धर्म/अध्यात्म

इन शुभ योग में रखा जाएगा मंगला गौरी का व्रत

पंचांग के अनुसार आज सावन महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं आज का (Aaj Ka Panchang 15 July 2025) पंचांग व शुभ-अशुभ मुहूर्त के विषय में।

आज मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है। यह मां गौरी की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन-दौलत, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन (15 July 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं –

Aaj Ka Panchang 15 July 2025: आज का पंचांग –
सूर्य राशि – मिथुन
चंद्र राशि – कुंभ
पक्ष – कृष्ण
तिथि: कृष्ण पंचमी रात 10:38 बजे तक
योग: सौभाग्य दोपहर 02:12 बजे तक
करण: कौलव प्रात: 11:21 बजे तक
करण: तैतिल रात 10:38 बजे तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय – सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 07 बजकर 21 मिनट पर
चन्द्रोदय – रात 10 बजकर 26 मिनट पर
चंद्रास्त – सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर

शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: प्रात: 11:59 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक
अमृत काल: रात 09:59 बजे से 11:33 बजे तक।

अशुभ समय
गुलिक काल: दोपहर 12:27 बजे से 02:10 बजे तक
यमगंड काल: प्रात: 09:00 बजे से 10:44 बजे तक
राहु काल: दोपहर 03:54 बजे से 05:37 बजे तक।

आज का नक्षत्र
आज भी चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे।
शतभिषा नक्षत्र: प्रात: 06:26 बजे तक
सामान्य विशेषताएं: उच्च बुद्धिमत्ता, सबके प्रिय, स्वतंत्र, धैर्यवान, आलसी, तृत्व क्षमता, सीमाओं को तोड़ने की प्रवृत्ति, महत्वाकांक्षी और जिज्ञासु
नक्षत्र स्वामी: राहु
राशि स्वामी: शनि
देवता: वरुण (जल देवता)
प्रतीक: खाली घेरा

करें इन मंत्रों का जाप
ॐ गौरीशंकराय नमः॥
सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते॥
देवाय नमस्तस्मै पिनाकिने । नमस्तस्मै भगवते कैलासाचल वासिने । आदिमध्यांत रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे॥

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button