मनोरंजन

परेश रावल के ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने पर हिमेश ने दी प्रतिक्रिया

हेरा फेरी 3′ से परेश रावल के अलग होने पर गायक हिमेश रेशमिया ने प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले सुनील शेट्टी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

अभिनेता परेश रावल की फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लोग इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले परेश रावल ने एलान किया कि वह फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद इस फिल्म के निर्माता अक्षय कुमार ने उन पर केस कर दिया। इस मामले पर अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। अब इस मामले पर अभिनेता और गायक हिमेश रेशमिया की प्रतिक्रिया आई है।

‘हेरा फेरी 3’ पर बोले हिमेश रेशमिया
हाल ही में हिमेश रेशमिया का मुंबई में एक कॉन्सर्ट हुआ। इस कॉन्सर्ट में सिंगर ने बिना परेश रावल का नाम लिए कहा ‘पहली वाली ‘हेरा फेरी’ में वह कमाल के थे, ‘हेरा फेरी 2′ में भी वो कमाल के थे और अब वो एक बार फिर से ग्रेट होंगे।’
इसके अलावा हिमेश ने अपने फैंस को उस वक्त हंसा दिया, जब उनसे पूछा कि नॉर्मल गाउं या नाक से गाउं?

‘फिर हेरा फेरी’ में हिमेश ने दिया म्यूजिक
आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया ने पहली वाली ‘हेरा फेरी’ में एक गाना गाया था। इसके बाद फिल्म ‘फिर हेरा फेरी’ में म्यूजिक दिया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘हेरा फेरी 3’ में भी वह म्यूजिक देंगे। हालांकि इस बात की अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परेश रावल को लेकर सुनील शेट्टी से फैंस ने की गुजारिश
इससे एक दिन पहले अभिनेता सुनील शेट्टी ने परेश रावल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा था ‘उस आदमी के लिए… जो बुद्धि और ज्ञान दोनों का पावरहाउस है और उससे भी बेहतरीन इंसान है। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं परेश जी। हमेशा ढेर सारा प्यार और सम्मान सर परेश रावल।’

सुनील शेट्टी की इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट करते हुए सुनील शेट्टी से गुजारिश की कि परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ के लिए मनाएं और उन्हें फिल्म में वापस लेकर आएं।

अदालत में है हेरा फेरी का मामला
आपको बता दें कि हाल ही में परेश रावल ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से अलग होने का फैसला किया है। अब मामला कोर्ट में है। बताया जाता है कि कथित तौर पर परेश रावल ने फिल्म छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें सही स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी।

Related Articles

Back to top button