खेल – अमर राष्ट्र | Amar Rashtra
Vaibhav Suryavanshi के सामने मेडन ओवर डालने वाला इकलौता गेंदबाज कौन?
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के तूफान को रोकना हर गेंदबाज के लिए मुश्किल हो रहा है। सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी खेली। अब राजस्थान का मुकाबला गुजरात टाइटंस से दूसरे क्वालिफायर में होने वाला है। 15 साल का ये खिलाड़ी पूरी कोशिश करेगा कि अपनी टीम को फाइनल में लेकर जाए।
सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों को भी छोड़ा है। ऐसे में गुजरात के सामने वैभव नाम के तूफान को रोकने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय खिलाड़ी के तूफान को रोकने में एक गेंदबाज कामयाब रहा है। उसने सूर्यवंशी के सामने मेडन ओवर भी डाला और विकेट भी हासिल किया। ऐसे में जीटी के गेंदबाज उससे सबक ले सकते हैं।
मोहसिन खान ने डाला था मेडन ओवर
सूर्यवंशी के सामने इसी सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने मेडन ओवर डालने का कमाल किया था। दरअसल, 22 अप्रैल को लखनऊ और राजस्थान के बीच इकाना स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में वैभव को लखनऊ के गेंदबाजों ने खुलकर खेलने नहीं दिया था। सूर्यवंशी 11 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें मोहसिन खान ने अपना शिकार बनाया था।
सबसे दिलचस्प बात ये रही कि वैभव के सामने उन्होंने मेडन ओवर डाला था। गुजरात के गेंदबाज भी उनसे सबक ले सकते हैं। जीटी की गेंदबाजी शानदार है, जिसमें कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और राशिद खान जैसे गेंदबाज शामिल हैं। उनमें क्षमता है कि वैभव को पारी की शुरुआत में शिकार बना सकते हैं।
वैभव का आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव रेड हॉट फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने 15 मैचों में खेलते हुए 45.33 की औसत और 242.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 680 रन बनाए हैं। इसी के साथ उनका ऑरेंज कैप पर भी कब्जा है। सूर्यवंशी के बल्ले से इस दौरान एक शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं।
गुजरात और राजस्थान का मुकाबला
राजस्थान ने एलिमिनेटर में जीत हासिल कर दूसरे क्वालिफायर में अपनी जगह बनाई। अब उनका मुकाबल पहला क्वालिफायर हारने वाली टीम गुजरात से होगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। मैच शुक्रवार 29 मई यानी आज होगा।
वैश्विक क्रिकेट के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं वैभव
आपको सचिन…सचिन… की गूंज याद है? क्रिकेट का भगवान जब मैदान पर उतरता था तो स्टेडियम सचिन-सचिन से गूंजने लगता था, जब वह आउट होते थे तो भारत में टेलीविजन बंद हो जाते थे। भारत ही नहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, केन्या और जिंबाब्वे जैसे देशों में उनके प्रशंसक थे। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का भी दौर आया।
हालांकि उनमें से कोई सचिन से आगे नहीं निकल पाया लेकिन 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास उसका मौका है। वह वैश्विक क्रिकेट के ब्रांड एंबेसडर बन सकते हैं। 10 से 12 देशों के बीच बहुचर्चित इस खेल को यह वंडर ब्वाय दुनिया के सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेलों की सूची में शुमार कर सकता है। सचिन ने 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था, बिहार के वैभव भी जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण कर सकते हैं।
वैभव के पास सचिन की ही तरह लंबा क्रिकेट करियर होगा। बल्ले के बिना उनका भोलापन और बल्ले के साथ मैदान पर उनकी क्रूरता का काकटेल इस खिलाड़ी को बहुत आगे तक ले जा सकता है। आज से 15-20 साल बाद अगर दुनिया वैभव को सर्वकालिक महान क्रिकेटर कह रही हो तो आप अचंभित मत होइएगा।
दुनियाभर के क्रिकेट को वैभव की जरूरत
वैसे तो भारत समेत कुल 110 देशों में क्रिकेट खेला जाता है लेकिन कुछ ही ऐसे देश हैं जहां पर इस खेल को जुनून के स्तर पर चाहा जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट को फुटबॉल की तरह वैश्विक पहचान दिलाने की कोशिश में लगा हुआ है। 2028 में लास एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक में पहली बार क्रिकेट शामिल होने जा रहा है और वहां पर सूर्यवंशी की धमक इस खेल की चमक को और बढ़ा सकती है।
लगातार बढ़ती दीवानगी
वैभव की दीवानगी लगातार बढ़ती जा रही है। आईपीएल के एलिमिनेटर मुकाबले ने इस दीवानगी को एक बार फिर दुनिया के सामने ला दिया है। राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में वही उत्साह और रोमांच देखने को मिला, जो कभी सचिन, विराट और धौनी के दौर में स्टेडियमों में उमड़ता था।
विराट कोहली आज भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे खेलने के बावजूद करोड़ों प्रशंसकों को मैदान तक खींच लाते हैं लेकिन न्यू चंडीगढ़ में वैभव ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए 22 गज की पिच पर होने वाली हर घटना बेहद खास होती है। पिछले तीन दशकों में भारतीय क्रिकेट ने कई ऐसे चेहरे दिए हैं, जिन्होंने देश की भावनाओं को दिशा दी।
90 के दशक में सचिन उम्मीद और भरोसे का प्रतीक बने। इसके बाद एमएस धोनी ने छोटे शहरों से आने वाले युवाओं को बड़े सपने देखने का साहस दिया। विराट कोहली ने अपने जुनून और आक्रामक अंदाज से भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी। अब इसी विरासत को आगे बढ़ाने का संकेत युवा बल्लेबाज वैभव ने दिया है।
पिछले एक साल से उनके नाम की चर्चा जरूर हो रही थी, लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि बिहार का यह युवा बल्लेबाज प्लेऑफ जैसे बड़े मुकाबले में पैट कमिंस जैसे अनुभवी गेंदबाजों पर इतना हावी हो जाएगा। अब तक उन्हें सिर्फ भविष्य का प्रतिभाशाली खिलाड़ी माना जा रहा था। कुछ लोग उन्हें जल्द भारतीय टी-20 टीम में शामिल करने की मांग कर रहे थे, जबकि कई लोग धैर्य बरतने की सलाह दे रहे थे।
29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी ने सारी बहस खत्म कर दी। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों के विरुद्ध जिस आत्मविश्वास और बेखौफ अंदाज में उन्होंने बल्लेबाजी की, उससे साफ हो गया कि वैभव सिर्फ लंबे शाट खेलने वाले बल्लेबाज नहीं, बल्कि बड़े मंच पर मैच का रुख बदलने का दम रखने वाले खिलाड़ी हैं।
उनको देखकर क्रिकेट के भगवान को भी यह कहना पड़ा कि वैभव के बल्ले का स्विंग बेहतरीन है। इससे भी खास बात यह है कि वह अपने पैरों पर पड़ती गेंद के लिए जगह बनाते हुए फ्रंटफुट का कैसे खूबसूरती से इस्तेमाल करते हैं। इससे वह मनचाहे शाट खेल पाते हैं। उसकी पारी शानदार थी।
चौके-छक्कों से बनाए 90 प्रतिशत रन
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आईपीएल के वर्तमान सत्र में जमकर गरज रहा है। उन्होंने 15 मुकाबलों में 242.85 की शानदार स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। वैभव ने इस दौरान 55 चौके और 65 छक्के लगाए। खास बात यह है कि उनके कुल रनों में से 610 रन सिर्फ बाउंड्री के जरिए आए हैं, जो उनके कुल स्कोर का 89.70 प्रतिशत है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने विरोधी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा है।
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से बिहार क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है। एक आइपीएल सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने सहित कई रिकार्ड बनाना बेहद शानदार उपलब्धि है। – हर्ष वर्धन, अध्यक्ष, बीसीए
बेबी बास ने विश्व बास का रिकॉर्ड तोड़ा। इस लड़के की बल्लेबाजी अविश्वसनीय है। देखने में मजा आता है।- युवराज सिंह, पूर्व भारतीय क्रिकेटर
वैभव जैसे क्रिकेटर सुनिश्चित करते हैं कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है। इस टूर्नामेंट में वैभव ने जो किया है, उसे बताने के लिए शब्दकोष में पर्याप्त शब्द नहीं है। क्या शानदार खिलाड़ी है। – सुरेश रैना, पूर्व भारतीय क्रिकेटर
एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी की खास पारी। पहली बार आइपीएल प्लेआफ खेलते हुए 29 गेंद में 97 रन। शानदार प्रदर्शन। – इयान बिशप, पूर्व वेस्टइंडीज क्रिकेटर
हम चमत्कार देख रहे हैं। भविष्य के सितारे को देख रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी वंडर बाय को देख रहे हैं। – मोहम्मद कैफ, पूर्व भारतीय क्रिकेटर
सूर्यवंशी कोई मजाक है। हे ईश्वर. कवर के ऊपर से वह छक्का।- केविन पीटरसन, पूर्व इंग्लैंड बल्लेबाज
दबाव में भी उसकी स्पष्टता जबर्दस्त है और वह भी सिर्फ 15 वर्ष की उम्र में। पैट कमिंस अलग-अलग तरीके आजमाते रहे लेकिन उसकी लय नहीं बिगाड़ सके। इतनी कम उम्र में इतनी समझ कमाल की है।- एबी डिविलियर्स, पूर्व दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर
ग्रेटर नोएडा में बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 का होने जा रहा आगाज
IPL 2026 खत्म होते ही क्रिकेट फैंस के मनोरंजन के लिए एक बड़ा क्रिकेट लीग का रोमांच देखने को मिलेगा। इस बार मैदान पर फिर से क्रिस गेल, शिखर धवन और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी चौके-छक्कों की बरसात करते हुए नजर आएंगे।
शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 3 से 13 जून तक बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 का रोमांच देखने को मिलेगा। 11 दिन चलने वाली इस लीग में देश-विदेश के दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे और दर्शकों को डे नाइट फार्मेट के टी-20 मैच देखने का आनंद मिलेगा।
IPL के बाद अब BCL का लगेगा तड़का
बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और 11 दिनों में 18 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई मरीन्स एक बार फिर ट्रॉफी बचाने मैदान पर उतरेगी।
ये लीग प्रो-एम फॉर्मेट में खेली जाती है, जिसमें पेशेवर और शौकिया खिलाड़ी एक ही टीम में खेलते हैं। इसके पहले सीजन में सुरेश रैना, शिखर धवन और इरफान पठान जैसे खिलाड़ी नए उभरते खिलाड़ियों के साथ खेले थे।
बीसीएल के सीजन-1 में टैलेंट हंट प्रोग्राम के जरिए देशभर से 60 से ज्यादा उभरते क्रिकेटर्स को मंच दिया गया था, जिसमें कई खिलाड़ी पहली बार किसी प्रोफेशनल क्रिकेट माहौल में अंतरराष्ट्रीय स्टार्स के साथ मैदान में उतरे थे। इस बार भी देशभर से चुने गए 60 युवा क्रिकेटर्स को पूर्व IPL और इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा।
धवन-गेल समेत कई बड़े नाम आएंगे नजर
इस सीजन में कई पुराने सुपरस्टार्स फिर से मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। रॉस टेलर, थिसारा परेरा और तिलकरत्ने दिलशान जैसे दिग्गज भी लीग का हिस्सा होंगे। T20 क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले क्रिस गेल की मौजूदगी लीग के रोमांच को दोगुना कर देगी।
ग्रेटर नोएडा बनेगा नया क्रिकेट हब
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। लीग आयोजकों का दावा है कि इस बार फैन एक्सपीरियंस, ब्रॉडकास्ट और इंटरनेशनल रीच पहले से कहीं ज्यादा बड़ी होगी। भारत में मैचों का लाइव प्रसारण Eurosport पर होगा, जबकि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फैनकोर्ड￼ पर देखी जा सकेगी।
आज मिल जाएगी प्लेऑफ की चौथी टीम; PBKS-RR या KKR कौन मारेगा बाजी?
आईपीएल 2026 प्लेऑफ की चौथी टीम आज तय हो जाएगी। रविवार यानी आज डबल हेडर मैच खेले जाने है। दोपहर में पहला मैच आरआर बनाम एमआई के बीच होना है, जबकि रात में केकेआर का डीसी से सामना है। बीती रात पंजाब किंग्स ने लखनऊ पर 7 विकेट से जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को बरकरार रखा है और वो अंक तालिका में 15 अंक के साथ चौथे पायदान पर विराजमान है।
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम टेबल के आखिरी पायदान पर है, जहां टीम ने 14 में से 4 मैच जीते और 8 अंक के साथ अपना सफर फिनिश किया। पंजाब किंग्स की जीत के साथ ही दिल्ली की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, क्योंकि केकेआर के खिलाफ मैच में अगर आज वो जीत भी लेती है तो ज्यादा से ज्यादा 14 अंक तक पहुंच पाएगी। ऐसे में जानते हैं एक स्पॉट के लिए तीन टीमों के बीच जंग है और कौन आज बाजी मारते हुए प्लेऑफ का टिकट कटा सकता है।
IPL 2026 Playoffs: आज मिलेगी प्लेऑफ की आखिरी टीम
पंजाब किंग्स (14 मैचों में 15 अंक, नेट रन रेट +0.309)
आईपीएल 2026 की प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर विराजमान पंजाब किंग्स की उम्मीदें होगी कि राजस्थान की टीम एमआई के खिलाफ मैच हार जाएं, जबकि केकेआर की टीम को दिल्ली से हार का सामना करना पड़े। अगर केकेआर की टीम मैच जीत भी जाती है तो पंजाब को उम्मीद होगी कि वो बड़े मार्जिन से जीत नहीं दर्ज करें, क्योंकि वो पंजाब के नेट रन रेट से आगे न निकल जाए।
राजस्थान रॉयल्स (13 मैचों में 14 अंक, नेट रन रेट +0.083)
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स का समीकरण बिल्कुल सिंपल है। एमआई के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर वो प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी। अगर ये मैच बारिश से धुलता है तो आरआर की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, क्योंकि उनका नेट रन रेट पंजाब किंग्स से कम है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (13 मैचों में 13 अंक, नेट रन रेट +0.011)
केकेआर की टीम का सामना दिल्ली कैपिटल्स से आखिरी लीग मैच में आज होना है। उनकी उम्मीद होगी कि आरआर की टीम एमआई से हार जाए और वो डीसी को बड़े अंतर से मैच हराए, ताकि उनका नेट रन रेट पंजाब किंग्स से ऊपर हो जाए।
IPL इतिहास में जो कोई नहीं कर पाया वो काम कर गए प्रभसिमरन सिंह, चारों तरफ मची हाहाकार
पंजाब किंग्स ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर आईपीएल-2026 की अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। उसकी इस जीत का एक कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की शानदार पारी रही। प्रभसिमरन की इस पारी ने वो काम कर दिया जो अभी तक कोई नहीं कर पाया था।
लखनऊ ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 196 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने ये टारगेट 18 ओवरों में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसके लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 51 गेंदों पर 101 रनों की पारी खेली। प्रभसिमरन ने 39 गेंदों पर 69 रन बनाए।
बनाया अनोखा रिकॉर्ड
अपनी पारी में प्रभसिमरन ने सात चौके और दो छक्के मारे। इस पारी के दौरान उन्होंने इस सीजन 500 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ प्रभसिमरन भारत के पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं जिसने आईपीएल के लगातार दो सीजनों में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले, पिछले सीजन में उन्होंने 549 रन बनाए थे।
अभी तक आईपीएल में कोई भी अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज लगातार दो सीजनों में 500 रनों से ज्यादा नहीं बना पाया था। प्रभसिमरन पंजाब की टीम का अहम हिस्सा हैं और प्रियांश आर्या के साथ उनकी सलामी जोड़ी ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
राजस्थान पर निर्भर प्लेऑफ की उम्मीद
हालांकि, लखनऊ को हराने के बाद भी पंजाब की प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हुई है। उसने अपनी उम्मीदें बस जिंदा रखी हैं। इस टीम को अगर प्लेऑफ में जाना है तो फिर आज राजस्थान रॉयल्स का हारना जरूरी है। राजस्थान की टीम का सामना आज मुंबई इंडियंस से होगा। इसके अलावा पंजाब को ये भी दुआ करनी होगी कि कोलकाता अपना आखिरी मैच नहीं जीते और अगर जीते भी तो उसका रन रेट तीन की बार चैंपियन से बेहतर ही है, तभी पंजाब प्लेऑप में जा सकेगी।
विराट कोहली से विवाद के बीच ट्रेविस हेड की इंस्टा स्टोरी ने चढ़ाया पारा
आईपीएल-2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद हो गया। आरसीबी की बल्लेबाजी के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा करते हुए कुछ बोल रहे थे। हेड उस समय तो चुप रहे, लेकिन अब उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी ने नया बवाल खड़ा कर दिया है।
हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 255 रन बनाए थे। आरसीबी की टीम चार विकेट खोकर 200 रन ही बना पाई। कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चला और वह 15 रन बनाकर आउट हो गए।
हेड की इंस्टाग्राम स्टोरी
मैच के बाद जब दोनों टीमें हाथ मिला रही थीं तब कोहली ने हेड से हाथ नहीं मिलाया जिसे देख हेड हैरान रह गए। इस बात को लेकर कोहली की सोशल मीडिया पर भी जमकर आलोचना हो रही है। हेड ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो पोस्ट किया है उसने इस मामले को और गरमा दिया है। हेड ने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, “हर किसी को अंदाजा लगाने दो।”
उनकी इस पोस्ट को उनके कोहली को जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि वह क्या कहना चाह रहे हैं। कोहली जब बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक तेवर दिखा रहे थे और स्लैज कर रहे थे तब हेड शांत थे और चुपचाप कोहली की हरकतें देख रहे थे।
नया नहीं है मामला
कोहली के लिए ये मामला नया नहीं है। वह पहले भी इस तरह के मामले में पड़ चुके हैं। उनकी मैदान पर कई बार बहस हुई है। साल 2023 में उनकी उस समय लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज नवीन उल हक से बहस हो गई थी। इस विवाद ने काफी तूल पकड़ा था क्योंकि इसमें उस समय लखनऊ के मेंटर और इस समय टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भी कूद गए थे।
ट्रेविस हेड के साथ विवाद को लेकर विराट कोहली पर फूटा दिग्गज का गुस्सा
विराट कोहली का शुक्रवार को आईपीएल-2026 में खेले गए मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाने का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इसे लेकर उस समय कमेंट्री कर रहे इरफान पठान ने कहा है कि जो मैदान पर हुआ उसे वहीं छोड़ देना चाहिए था।
उप्पल स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान कोहली का हेड के साथ विवाद हो गया था। आरसीबी की पारी के दौरान कोहली बार-बार हेड की तरफ इशारा कर रहे थे और उनसे लगातार कुछ कह रहे थे। मैच के बाद कोहली ने हेड से हाथ भी नहीं मिलाया।
विराट को आक्रामक अंदाज पसंद
जब कोहली और हेड के बीच विवाद हुआ तब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान कमेंट्री कर रहे थे। इरफान ने जियोस्टार के शो पर इस मामले पर अपनी बात रखी। इरफान ने कहा, “हां, मैं उस समय कमेंट्री कर रहा था। विराट को उसी अंदाज में खेलना पसंद है जिस तरह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलते हैं। वह हेड से कह रहे थे कि आओ थोड़ी गेंदबाजी करो, तुम इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हो। आमतौर पर हेड इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते हैं।”
पठान ने कहा, “कोहली, हेड से कह रहे थे कि थोड़ी गेंदबाजी करो। मैच के बाद जो हुआ मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। लेकिन मैदान पर जो हुआ वो ठीक है। आप आक्रामकता के साथ खेलना चाहते हो तो खेलो।”
हाथ न मिलने पर भी बोले पठान
हालांकि, पठान का मानना है कि कोहली ने जो हाथ न मिलाने वाली हरकत की उसे नजरअंदाज किया जा सकता था। पठान ने कहा, “इसे नजरअंदाज किया जा सकता था।”
दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है और एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं। अगर दोबारा इन दोनों टीमों का मुकाबला होता है तो फिर एक बार कोहली पर नजरें रहेंगी कि वह हेड के साथ क्या कैसा व्यवहार करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम का एलान, बाबर आजम की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का एलान किया है। बाबर आजम की टीम में वापसी हुई है। उनके अलावा हारिस रऊफ भी टीम में चुना गया है।
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई पिछली वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह नहीं मिली है। बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके बल्ले से सिर्फ 58 रन ही निकले थे। संभवतः इसी कारण रिजवान को बाहर कर बाबर को मौका मिला है।
इन गेंदबाजों की हुई वापसी
शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी बरकरार है। पिछली वनडे सीरीज में टीम से बाहर रहे नसीम शाह, शादाब खान, सूफियान मुकीम को भी टीम में वापस बुलाया गया है। रिजवान की जगह मुहम्मद गाजी गौरी और रोहेल नजीर को टीम में बतौर विकेटकीपर चुना गया है। नजीर को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है। उस्मान खान को बीमारी के कारण टीम में नहीं चुना गया है।
फखर जमां और सैम अयूब भी बाहर
रिजवान के अलावा फखर जमां और अयूब को भी जगह नहीं मिली है। दोनों चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इस समय दोनों ही खिलाड़ी अपनी चोटों पर काम कर रहे हैं। पीसीबी की मेडिकल टीम दोनों पर निगरानी रखे हुए है।
16 सदस्यीय टीम शुक्रवार शाम इस्लामाबाद में एकत्रित होगी। सीरीज की शुरुआत 30 मई से हो रही है जिसका आखिरी मैच चार जून को खेला जाएगा। ये मैच रावलपिंडी और लाहौर में होंगे।
वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली अगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफत मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गौरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रोहेल नजीर (विकेटकीपर), साहिबजादा फरहान, शादाब खान, शामिल हुसैन, सूफियान मुकीम।
IPL में छुट्टी मनाने आते हैं पैट कमिंस, नहीं देते SRH को प्राथमिकता
अपनी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल-2026 के प्लेऑफ में पहुंचाने वाले कप्तान पैट कमिंस ने कहा है कि भारतीय टी20 लीग कभी भी उनकी प्राथमिकता नहीं है और न ही भविष्य में रहेगी।
कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद ने तीन में से दो सीजनों में प्लेऑफ में जगह बनाई है। उनकी कप्तानी में ही टीम ने साल 2024 के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन जीत नहीं पाई थी। पिछले साल टीम का प्रदर्शन खराब रहा था, लेकिन इस सीजन एक बार फिर ये टीम खिताब की दावेदार दिख रही है और प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम है प्राथमिकता
कमिंस ने ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट, खासकर टेस्ट क्रिकेट है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए कुछ भी नहीं बदला है। मेरी प्राथमिकता ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है। खासकर टेस्ट क्रिकेट। एक टेस्ट कप्तान के तौर पर, मैं नहीं चाहता कि मैं टेस्ट क्रिकेट मिस करूं। मैं चाहता हूं कि मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए जितने मैच खेल सकता हूं खेलूं।”
आईपीएल है हॉलीडे ब्रेक
कमिंस ने कहा कि आईपीएल उनके लिए हॉलीडे ब्रेक है। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान ने कहा, “आईपीएल इसलिए अच्छा है क्योंकि ये हमारे हॉलीडे ब्रेक में आता है। इसमें खेलने का ये एक कारण है, लेकिन मेरा मेन फोकस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट है। मुझे नहीं लगता कि आने वाले समय में ये बदलने वाला है।”
कमिंस आईपीएल के मौजूदा सीजन की शुरुआत में नहीं खेले थे। वह चोट के कारण परेशान थे। इसी कारण ईशान किशन ने टीम की कप्तानी की थी। कमिंस फिट होकर लौटे हैं और अपनी टीम को सफलता दिला रहे हैं।
IPL ने बनाया ऑलटाइम रिकॉर्ड, KKR की MI पर जीत ने पलटा इतिहास
आईपीएल ने ऑलटाइम रिकॉर्ड बना दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स की मुंबई इंडियंस पर मिली 4 विकेट से जीत के बाद आईपीएल इतिहास में वो हुआ जो आज से पहले कभी नहीं देखने को मिला।
किसी एक आईपीएल सीजन में ये रिकॉर्ड 42वीं बार हुआ, जब रन चेज करने वाली टीम ने मैच अपने नाम किया। केकेआर की टीम मौजूदा सीजन की 42वीं नंबर वाली टीम बनी, जिन्होंने दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए मैच को जीता, जो कि आईपीएल के किसी एडिशन का विश्व रिकॉर्ड बन गया है।
KKR ने बढ़ा दिया IPL 2026 का कद
दरअसल, आईपीएल के किसी सीजन में रन चेज करते हुए मैच जीतने का पिछला रिकॉर्ड 2016 सीजन में 41 सफल चेज का था, लेकिन IPL 2026 में अभी पांच लीग मैच बाकी रहते है, लेकिन मौजूदा सीजन उस आंकड़े को पार कर चुका है।
इस सीजन अब तक 65 मैचों में, लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 42 बार जीत दर्ज की है, यानी पूरे हुए मैचों में 64.6 प्रतिशत मुकाबले दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। केकेआर और पंजाब किंग्स के बीच बेनतीजा रहे मैच को छोड़ दें तो ये प्रतिशत बढ़कर 65.6 हो जाता है।
बता दें कि आईपीएल इतिहास के अब तक सिर्फ 3 सीजन ऐसे रहे हैं जिनमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने 40 या उससे ज्यादा बार जीत दर्ज की है। साल 2026, 2016 और 2011।
किसी एक IPL सीजन में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा मैच जीते
आईपीएल 2026 में 42वीं जीत (65 मैच)
आईपीएल 2016 में 41वीं जीत (60 मैच)
आईपीएल 2011 में 40वीं जीत (73 मैच)
MI को हराकर KKR ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी
केकेआर ने शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को ईडन गार्डन्स में 4 विकेट से मात दी। मुंबई ने केकेआर के सामने 148 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे केकेआर ने 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हसालि किया और अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा।