AmarRashtra – अमर राष्ट्र | Amar Rashtra

‘धाकड़’ सीएम धामी को कमजोर करने की साजिश ?
प्रतिबंध के बावजूद केदारनाथ में उड़ाया था हेलीकॉप्टर

इस यात्रा में सवार थी चर्चित महिला

देहरादून : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवा पर डीजीसीए और यूकाडा द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद जिस तरह हेलीकॉप्टर को ले जाया गया, उससे लगता है कि प्रदेश के धाकड़ सीएम धामी को कमजोर दिखाने की साजिश ज्यादा नजर आ रही है। इस साजिश में सीएम के विरोधी नेताओं का हाथ होने की पूरी संभावना है। ये सीएम के विरोधी लगातार सीएम पर मौका देखकर उनके खिलाफ मोर्चाबंदी करते रहते है।

उत्तराखंड में हेली सेवा का संचालन गुप्ता बंधुओं की कंपनी के माध्यम से होता है। इस हेली सेवा को हेलीकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त होने की घटनाओं के बाद प्रदेश सरकार बंद करने का आदेश जारी किया है। इस आदेश को ताक पर रखते हुए एक प्राइवेट कंपनी ने नियमों को ठेंगा दिखाते हुए हेलीकॉप्टर उड़ाया था इस हेलीकॉप्टर में एक बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के साथ वीआईपी व एक चर्चित महिला भी सवार थी। यह महिला बदरी केदार नाथ मंदिर के रावल पर भी आरोप लगाकर उनको रावल पद से हटवा चुकी है। इस यात्रा में चर्चित महिला होने के कारण राजनैतिक मतलब निकलने शुरु हो गए है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: सरकार सख्त

सूत्रों का कहना है कि बदरी नाथ मंदिर के रावल को इस महिला ने अपने जाल में फंसाया था और रावल का पैसा अन्य कारोबार में लगाया था। जब रावल को महिला के बारे में पूरी जानकारी हुई तो उनका महिला से विवाद हुआ और महिला ने रावल को दिल्ली बुलाया और उन पर आरोप लगाकर रावल को मंदिर से चलता करा दिया था। अब यहीं महिला बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और उनके उद्योगपति साथियों के हेलीकॉप्टर में सवार होकर गई थी।

बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष के साथ इस महिला के होने के कारण यह पूरा प्रकरण सरकारी नियमों को ताक पर रखने के साथ राजनैतिक होता जा रहा है।

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी की छवी एक धाकड़ सीएम की है। उनके द्वारा जिस तरह प्रदेश में बैटिंग की जा रही है, उससे कई वरिष्ट नेता अपने को कुंठित महसूस करते है। सूत्रों का कहना है कि ये वरिष्ठ नेता पार्टी में अनुशासन के कारण खुलकर तो कभी नही बोलते, लेकिन समय-समय पर सीएम के खिलाफ राजनैतिक खेल- खेलने के लिए शंतरंज की गोटिया जरुर बैठाते रहते है।

केदारनाथ में अनुमति नहीं होने के बावजूद भी हेलीकॉप्टर उड़ाया गया। उड़ान के बाद मौसम बिगड़ा और हेलीकॉप्टर वहीं अटका रहा। इस प्रकरण के सुर्खिया बनने के बाद जांच शुरु की गई है और जांच अधिकारी संजय टोलिया ने कहा कि यह हेली कंपनी की चूक है। उसने एसओपी और डीजीसीए की गाइडलाइन्स को दरकिनार किया। वहीं यूकाडा ने हेलीकॉप्टर ऑपरेटर को नोटिस जारी किया है, और कार्रवाई की बात कही है। बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि मैंने बुकिंग की थी, बाकी मुझसे मत पूछिए। कागज-पत्र और परमिशन कंपनी जाने।

अब जांच रिपोर्ट कुछ भी आएं और किसके खिलाफ कार्रवाई होगी, यह अलग विषय है, लेकिन इस हैलीकॉप्टर को केदारनाथ प्रतिबंध के बावजूद उड़ाने में राजनैतिक संडाघ जरुर आने लगी है।

दैनिक जनवाणी से साभार

कौन होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष ? इन तीन नामों को लेकर चर्चा तेज
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संगठनात्मक मामलों, खास तौर पर अपने अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति पर ध्यान केंद्रित कर सकती है। हालांकि पार्टी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आंतरिक विचार-विमर्श चल रहा है और औपचारिक प्रक्रिया जून के मध्य तक शुरू हो सकती है। भाजपा ने अधिकांश राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे कर लिए हैं, जो अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी संविधान के तहत एक आवश्यक पूर्व शर्त है।

सूत्रों का कहना है कि आंतरिक विचार-विमर्श चल रहा है और औपचारिक प्रक्रिया जून के मध्य तक शुरू हो सकती है। भाजपा ने अधिकांश राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे कर लिए हैं, जो अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी संविधान के तहत एक आवश्यक पूर्व शर्त है।

उत्तर प्रदेश में 70 जिला अध्यक्षों की हाल ही में हुई घोषणा ने इस अटकल को और हवा दे दी है कि केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही भाजपा अध्यक्ष पद पर फैसला ले सकता है। 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर इस प्रक्रिया में कुछ देरी हुई है। पार्टी सूत्रों ने कथित तौर पर संकेत दिया है कि राष्ट्रीय स्तर पर नियुक्ति से पहले, भाजपा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड सहित प्रमुख राज्यों में नए राज्य इकाई अध्यक्षों को अंतिम रूप दे सकती है।

मध्य प्रदेश में मौजूदा नेतृत्व संरचना में एक ओबीसी मुख्यमंत्री और एक ब्राह्मण राज्य अध्यक्ष है – एक संतुलन जो अब तक पार्टी के लिए काम कर रहा है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब राज्य प्रमुख के रूप में एक आदिवासी नेता को नियुक्त करने पर विचार कर रही है, क्योंकि वर्तमान राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व में आदिवासी प्रतिनिधित्व अपेक्षाकृत कम है। उत्तराखंड में, एक ब्राह्मण नेता को राज्य अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है, हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

चर्चा में ये तीन नाम

ओडिशा के एक प्रमुख ओबीसी नेता, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जो अपनी संगठनात्मक कुशलता और केंद्रीय नेतृत्व से निकटता के लिए जाने जाते हैं, पार्टी के अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख दिग्गजों में से एक हैं। शिवराज सिंह चौहान एक और शीर्ष दावेदार के रूप में उभरे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अब केंद्रीय मंत्री, जमीनी स्तर के अनुभव वाले एक जन नेता के रूप में देखे जाते हैं। मनोहर लाल खट्टर, जो हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री की भूमिका से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं, निरंतरता और प्रशासनिक अनुभव का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं; इसलिए, उन्हें उन तीन बड़े नामों में से एक माना जा रहा है, जिनमें से भाजपा चुन सकती है।